पीएम मोदी का महिलाओं को तोहफा, एक महीने तक मिलेंगी ये मुफ्त सुविधाएं

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरती से महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय अभियान ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार की शुरुआत की। इस अभियान के तहत देशभर में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक एक लाख से अधिक मुफ्त स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


धार में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह कार्यक्रम भले ही धार में शुरू हो रहा है, लेकिन यह पूरे देश की माताओं और बहनों के लिए है। हमारी नारी शक्ति ही राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। अगर घर में मां स्वस्थ रहती है, तो पूरा परिवार ठीक रहता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम


प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं से इन शिविरों का लाभ उठाने की भावुक अपील की। उन्होंने कहा, ऐसी बहुत सी बीमारियां होती हैं जो चुपचाप आती हैं और गंभीर रूप ले लेती हैं। मैं देशभर की अपनी माताओं-बहनों से, जिन्होंने मुझे हमेशा अपना आशीर्वाद रूपी रक्षा कवच दिया है, आज कुछ मांगने आया हूं। मैं आपसे मांगता हूं कि आप संकोच किए बिना इन कैंपों में जाकर अपनी जांच जरूर कराएं। एक बेटे और एक भाई के नाते मैं आपसे इतना तो मांग ही सकता हूं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी


पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि इन शिविरों में एक भी पैसा खर्च नहीं होगा। उन्होंने कहा, जांच भी मुफ्त होगी और दवाई भी मुफ्त होगी। आपके उत्तम स्वास्थ्य से सरकारी तिजोरी की ज्यादा कीमत नहीं है। देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में एक लाख से अधिक शिविर लगेंगे। इन शिविरों में बीपी, डायबिटीज, कैंसर, एनीमिया और सिकल सेल रोग जैसी गैर-संचारी बीमारियों की मुफ्त जांच की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार


मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों के सहयोग से स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र, त्वचा और मनोरोग समेत कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान के दौरान पोषण, टीकाकरण और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे विषयों पर भी जागरूकता फैलाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119