पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का ‘तेल बम’ -एक झटके में ₹3 तक बढ़े दाम

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मिडिल ईस्ट संकट के बीच शुक्रवार, 15 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी कर आम जनता को जोरदार झटका दिया है।

देशभर में ईंधन की कीमतों में ₹3.00 से ₹3.60 प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है, जिससे वाहन चालकों और मध्यम वर्ग की चिंता बढ़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के बाद पेट्रोल और डीजल दोनों महंगे हो गए हैं। बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा, वहीं परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में भी असर देखने को मिल सकता है।


चंडीगढ़ में गुरुवार तक पेट्रोल 94.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जो अब बढ़कर करीब 97.24 रुपये पहुंच गया है। वहीं डीजल के दाम 82.45 रुपये से बढ़कर 85.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन कीमतों में यह भारी इजाफा घरेलू बजट बिगाड़ देगा। खासकर रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों और व्यापारियों पर इसका ज्यादा असर पड़ेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा बाजार में अस्थिरता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का दबाव अब सीधे भारतीय उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यदि वैश्विक हालात नहीं सुधरे तो ईंधन कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका भी बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119