घर में घुसकर चोरी करने वाली युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार-
हल्द्वानी। थाना मुखानी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से 24 घंटों में चोरी के आरोप में युवती को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। शुक्रवार को वादी सुरेंद्र कुमार गंगोला, निवासी अमरावती कॉलोनी निकट श्यामा गार्डन, मुखानी द्वारा थाना मुखानी में अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर चोरी की तहरीर दी थी। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह अधिकारी के सुपुर्द की गई।
पुलिस का कहना है विवेचक द्वारा उपरोक्त घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उक्त चोरी की घटना में सम्मिलित आवास-विकास निवासी युवती को गिरफ्तार किया है। उक्त युवती के कब्जे से चोरी किए गए 14000 रुपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने युवती को न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार