इंस्टाग्राम पर दहशत फैलाने वाले “पिल्ला गैंग” पर पुलिस का प्रहार -तमंचा लेकर घूम रहे दो बदमाश दबोचे

खबर शेयर करें 👉


उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार में सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी दिखाकर दहशत फैलाने वाले कथित “पिल्ला गैंग” पर बड़ा प्रहार किया है। कनखल पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए गैंग के दो बदमाशों को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और नुकीले सुए के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार ये आरोपी इंस्टाग्राम पर गैंग का वर्चस्व दिखाने, कमेंटबाजी को लेकर युवकों को धमकाने और मारपीट करने जैसी घटनाओं में शामिल थे। एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन “प्रहार” के तहत सादे कपड़ों में विशेष टीम पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो फरार आरोपी दिखाई दिए, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण उर्फ बोडा निवासी शिवपुरी गली नंबर-5, कनखल और रवि सिंह उर्फ सरदार निवासी सतीघाट, कनखल के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि रवि उर्फ सरदार पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है और एक बार पुलिस अभिरक्षा से फरार भी हो चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 10 अप्रैल 2026 को कनखल निवासी कुलदीप के पुत्र के साथ हुई मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में 11 आरोपियों के नाम सामने आए थे। इस मामले में पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि बाकी आरोपी फरार चल रहे थे।


तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक 12 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक नुकीला सुआ बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है और सोशल मीडिया के जरिए गुंडागर्दी दिखाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


इस कार्रवाई में एसएचओ देवेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक, उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह, कांस्टेबल सतेन्द्र रावत, कांस्टेबल उमेद सिंह और कांस्टेबल प्रलव चौहान शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119