उत्तराखंड : नाबालिग पीड़िता की पहचान वायरल करने वालों पर पुलिस का शिकंजा -अब होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। संवेदनशील प्रकरण में नाबालिग पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करना अब कुछ लोगों को भारी पड़ने वाला है। Champawat Police ने ऐसे लोगों पर सख्त शिकंजा कसते हुए साफ संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने और नाबालिग की निजता से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


पुलिस के अनुसार कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स से नाबालिग पीड़िता की फोटो, वीडियो और अन्य संवेदनशील सामग्री लगातार वायरल की जा रही थी। मामले का संज्ञान लेते ही पुलिस हरकत में आई और संबंधित पोस्ट हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। साथ ही वायरल सामग्री प्रसारित करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि पीड़िता की सामाजिक गरिमा और मानसिक सुरक्षा पर गंभीर चोट पहुंचाती हैं। यही वजह है कि साइबर मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष नजर रखी जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


रेखा यादव ने दो टूक कहा कि नाबालिग की पहचान उजागर करना गंभीर अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संवेदनशील मामले से जुड़ी फोटो, वीडियो या भ्रामक सामग्री शेयर करने से बचें और कानून का पालन करें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


चंपावत पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने, अफवाह उड़ाने या पीड़िता की पहचान सार्वजनिक करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तय है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119