उत्तराखंड…क्रूज जॉब के नाम पर करोड़ों के सपने, 52 लाख डकारे -विदेश भेजकर छात्रों को मलेशिया-यूएई में छोड़ा बेसहारा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके युवाओं को विदेश में क्रूज जहाजों पर आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा देकर 52 लाख रुपये की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रों से लाखों रुपये वसूलने के बाद उन्हें टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज दिया गया और वहां रोजगार दिलाने के बजाय अधर में छोड़ दिया गया। फिलहाल करीब 11 छात्र मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

मामले में नंदा चौकी स्थित मां गंगे इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड प्रोफेशनल स्टडीज (एमजीआईएचएम) के उपाध्यक्ष शंकर सिंह अधिकारी की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने झारखंड के देवघर निवासी दंपती नीतीश कुमार और एस कुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, दोनों आरोपी बीबीएसएम ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी संचालित करते हैं और छात्रों को विदेशी क्रूज व यॉट कंपनियों में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर मोटी रकम वसूलते थे। आरोप है कि छात्रों को टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजा गया, जहां उन्हें बताया गया कि दुबई की कंपनियों अल बोर्ज यॉट मरीन सर्विस एलएलसी और जीएस एंड एल एलसी के माध्यम से उनका वीजा रोजगार वीजा में परिवर्तित कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि पूरे नेटवर्क के तार पाकिस्तान में बैठी नायला नामक महिला से जुड़े हो सकते हैं, जबकि उसका ड्राइवर बांग्लादेशी बताया गया है। इन तथ्यों के आधार पर मामले में मानव तस्करी और संगठित वित्तीय अपराध की आशंका भी जताई गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल

पुलिस का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विदेश में फंसे छात्रों की स्थिति और ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119