खटीमा में महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। वार्ड नंबर दो, खटीमा निवासी एक महिला ने बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी को तहरीर सौंपी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता सानिया पत्नी सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने भाई के साथ न्यूरिया अपनी माता से मिलने जा रही थी। इसी दौरान मझोला पार करने के बाद दूसरे पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों पर सवार चार युवक उनका पीछा करने लगे और बाइक पर बैठे-बैठे छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा करते हुए वे लगातार अभद्रता करते रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

आगे चलकर आरोपियों ने महिला की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला के भाई के साथ मारपीट की गई। मदद के लिए मोबाइल से फोन करने पर आरोपियों ने मोबाइल छीनकर फेंक दिया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने हाथ में पहने कड़े से उसकी नाक पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

घटना की सूचना मिलने पर सत्रहमील पुलिस चौकी ने तत्काल पीड़िता का उपचार कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119