रूद्रपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। विगत रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 64 वर्षीय नेमचंद, निवासी वार्ड नंबर-1 चुटकी देवरिया, लालपुर, किच्छा चीनी मिल में कार्यरत थे। रविवार रात वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान शर्मा ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने नेमचंद को स्थानीय सरदार वल्लभभाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके घर पर एकत्र हो गए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119