जनता दरबार में 63 शिकायतें दर्ज -अनुपस्थित अधिकारियों पर डीएम सख्त; कारण बताओ नोटिस जारी

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, कांडा में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 63 शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान कई अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में विद्युत, पेयजल, सड़क, आपदा प्रबंधन, गैस-ईंधन, स्वास्थ्य, सिंचाई, वन एवं जंगली जानवरों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों पर जिलाधिकारी विशेष रूप से असंतुष्ट दिखाई दीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि कार्यों में लापरवाही अथवा त्रुटि पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों एवं विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में अलर्ट मोड पर रहते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में भी जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पूर्ण दक्षता के साथ कार्य करने और किसी भी स्तर पर प्रकरण लंबित न रखने के निर्देश दिए। साथ ही, जनता दरबार एवं समीक्षा बैठकों में प्राप्त सभी शिकायतों के अनुपालन की रिपोर्ट संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एडीएम एन.एस. नबियाल, उपजिलाधिकारी ललित मोहन तिवारी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119