किच्छा में सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची -पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। नवजात बच्चों के सड़क किनारे मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिनमें खासकर बच्चियों से जुड़े मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। ताजा मामला उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने सड़क पर पड़ी एक नवजात बच्ची को बरामद किया।


पुलिस के अनुसार 17 नवंबर को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि किच्छा के कुंडा क्षेत्र में एक नवजात बच्ची सड़क किनारे पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की नाभि से नाल भी नहीं कटी हुई थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जन्म के तुरंत बाद उसे वहां फेंका गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए हल्द्वानी स्थित मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची को जीवित छोड़ा गया था या उसकी हत्या की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


घटना के बाद कुंडा क्षेत्र में चर्चाओं का दौर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सामाजिक बदनामी के डर से नवजात बच्ची की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका गया होगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119