उत्तराखंड : संविदा कर्मी की मौत से हड़कंप, जेई समेत दो जेल भेजे

खबर शेयर करें 👉

विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग के अवर अभियंता समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेई और एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।


जानकारी के अनुसार रामनगर के बैलपड़ाव निवासी देवेंद्र कुमार उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के बैलपड़ाव सब स्टेशन में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। मृतक की पत्नी सुमन देवी ने आरोप लगाया कि विभाग के जेई, कर्मचारियों और ठेकेदार द्वारा उनके पति को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में चल रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


परिजनों का आरोप है कि रामनगर में देवेंद्र कुमार का अपहरण कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। तहरीर में अवर अभियंता होशियार सिंह भंडारी, दर्शन जोशी, कमल भट्ट, विशाल और काशीपुर के ठेकेदार को नामजद किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


सूत्रों के मुताबिक मामला बिजली के तार चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। चर्चा है कि कुछ संविदा कर्मचारियों द्वारा विभागीय बिजली का तार चोरी कर बेच दिया गया था। इसी बात को लेकर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी देवेंद्र कुमार से नाराज थे। आरोप है कि पूछताछ और मारपीट के दौरान ही उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपी अवर अभियंता होशियार सिंह भंडारी और विशाल सैनी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119