मां के जाने के दो महीने बाद अकेले पड़े बेटे की मौत -पड़ोसियों ने दरवाजा खोल देखा शव

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित एक घर में अकेले रह रहे 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धनंजय सिंह राणा के रूप में हुई है।


करनपुर चौकी इंचार्ज विक्की टम्टा के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि धनंजय के पिता वायुसेना में जीओसी पद से सेवानिवृत्त थे। धनंजय अपनी माता रानी राणा के साथ रहते थे और परिवार का खर्च उनकी माता को मिलने वाली पेंशन से चलता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


करीब दो महीने पहले उनकी माता का निधन हो गया था, जिसके बाद धनंजय पूरी तरह अकेले पड़ गए थे। पड़ोसी मानवता दिखाते हुए उन्हें रोजाना खाना उपलब्ध करा रहे थे। सोमवार दोपहर जब वह खाना लेने के लिए बाहर नहीं आए तो पड़ोसियों को शक हुआ। घर के भीतर जाकर देखने पर धनंजय मृत अवस्था में पड़े मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


पुलिस के अनुसार मृतक के किसी रिश्तेदार की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय पार्षद अमित और पड़ोसियों की मौजूदगी में शव को एंबुलेंस के जरिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने घर पर ताला लगाकर चाबी थाने में जमा कर दी है। पुलिस अब मृतक के परिचितों और रिश्तेदारों की तलाश कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119