रुद्रपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। महानगर में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशी इंक्लेव, भूरारानी निवासी करन खेड़ा (26) पुत्र ललित खेड़ा बस अड्डे के पास स्थित टेम्पो स्टैंड पर काम करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात वह किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया और संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की दर्दनाक मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119