नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म -अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। नौकरी के नाम पर इंटरव्यू का झांसा देकर युवती को होटल ले जाकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।


जानकारी के अनुसार 18 मार्च को एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गोरू गांव निवासी दीप सिंह ने उसकी बहन को नौकरी दिलाने का झांसा देकर इंटरव्यू के लिए बुलाया था। आरोप है कि दीप सिंह युवती को हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने घटना के दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। डर के कारण युवती लंबे समय तक चुप रही, लेकिन बाद में परिजनों को जानकारी मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119