उत्तराखंड…रामनगर में किशोरी से दुष्कर्म- गर्भवती होने पर खुला राज, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का गंभीर मामला सामने आया है,मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां व अन्य परिजनों ने रामनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया,चिकित्सकीय जांच के दौरान किशोरी गर्भवती पाई गई,मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक की उम्र 19 वर्ष है,शिकायत और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया,इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है, मामले की विवेचना जारी है और सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119