उत्तराखंड…प्रॉपर्टी विवाद में तमंचे से फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रॉपर्टी विवाद के दौरान तमंचा लहराकर फायरिंग करने के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रॉपर्टी विवाद के दौरान एक व्यक्ति द्वारा तमंचा दिखाकर फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेलबाबा क्षेत्र के पास जंगल में बने एक खंडहर में छिपे आरोपी को दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : पोक्सो मामले में आरोपी साहिल की दूसरी जमानत याचिका खारिज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिद्वारी (55 वर्ष) पुत्र मंगली, निवासी हरिपुर जमन सिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 255/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी:

  • एक अवैध .32 बोर तमंचा
  • एक जिंदा कारतूस

गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक मनोज कुमार
  • कांस्टेबल अनिल टम्टा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119