निरीक्षण में चार प्राथमिक विद्यालय बंद -शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। शीत अवकाश के बाद स्कूल खुलते ही लापरवाही सामने आने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण के दौरान चार प्राथमिक विद्यालय बंद मिलने पर बीईओ ने कड़ी आपत्ति जताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की है। कार्रवाई के बाद शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


खंड शिक्षा अधिकारी आशा राम ने दफौट क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिरतोली, दफौट, माल्ता और चमड़थल बंद मिले, जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढूंगापाटली में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


बीईओ ने स्कूल बंद मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति के साथ ही ब्लॉक के सभी विद्यालयों से उपस्थिति पंजिका प्रतिदिन बीईओ कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


गौरतलब है कि जिले में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक 14 दिन का शीत अवकाश घोषित किया गया था, अवकाश समाप्त होने के बाद यह स्थिति सामने आई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119