प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस व 11 पीसीएस समेत 30 अधिकारियों के दायित्व बदले
देहरादून। धामी सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 18 आईएएस, 11 पीसीएस और वित्त सेवा के एक अधिकारी सहित कुल 30 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। इस तबादला सूची में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारी भी बदलाव की जद में आए हैं, जिससे प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को आवास एवं मुख्य प्रशासक यूएचयूडीए के दायित्व से मुक्त किया गया है, जबकि उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे। शैलेश बगौली से सचिव पेयजल का प्रभार हटाया गया है। सचिन कुर्वे को वर्तमान दायित्वों के साथ सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुक्त स्वास्थ्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सचिव वित्त दिलीप जावलकर को निदेशक ऑडिट के दायित्व से मुक्त किया गया है। बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सचिव सहकारिता का दायित्व वापस लिया गया है। वहीं डॉ. आर. राजेश कुमार को चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा से अवमुक्त करते हुए उन्हें सचिव एवं आयुक्त आवास, साथ ही मुख्य प्रशासक आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा दीपेन्द्र कुमार चौधरी को सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा तथा सचिवालय प्रशासन से मुक्त किया गया है। विनोद कुमार सुमन से सचिव सामान्य प्रशासन व पीडी यूडीआरपी-एएफ का दायित्व वापस लिया गया है। रणवीर चौहान को राज्य संपत्ति एवं आयुक्त खाद्य से मुक्त करते हुए सचिव पेयजल और सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सचिव पद पर प्रोन्नत अधिकारियों में अहमद इकबाल को सहकारिता, रंजना राजगुरु को आयुष एवं आयुष शिक्षा, आनंद स्वरूप को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, देवकृष्ण तिवारी को नियोजन, उमेश नारायण पांडेय को पुनर्गठन व भाषा विभाग तथा राजेंद्र कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव निर्वाचन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत अनामिका को सीडीओ नैनीताल से बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है, जबकि प्रवीण कुमार को बाध्य प्रतीक्षा से हटाकर अपर निदेशक शहरी विकास एवं अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। वित्त सेवा के मनमोहन मैनाली को अपर सचिव से निदेशक ऑडिट बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारियों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। अरविंद पांडेय को सीडीओ नैनीताल बनाया गया है। दिनेश प्रताप सिंह को अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला से अवमुक्त किया गया है। अनिल शुक्ला को रुद्रप्रयाग से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, दयानंद को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से अवमुक्त किया गया है। नुपूर को पौड़ी से अधिशासी निदेशक चीनी मिल डोईवाला, प्रत्यूष सिंह को जीएम जीएमवीएन से अवमुक्त कर संयुक्त सचिव एमडीडीए का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी क्रम में आकाश जोशी को चंपावत से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार एवं उप मेलाधिकारी, राहुल शास को नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर, संदीप कुमार को टिहरी से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, मंजीत सिंह गिल को पिथौरागढ़ से उप मेलाधिकारी हरिद्वार और ललित मोहन तिवारी को बागेश्वर से डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ के पद पर भेजा गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल