पदमपुर देवलिया में नवयुवक मंगल दल का पुनर्गठन -युवाओं को मिली नई जिम्मेदारी

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में शनिवार को युवाओं को संगठित कर गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से नवयुवक मंगल दल का पुनर्गठन किया गया। ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई


बैठक में सर्वसम्मति से सौरव कबडवाल को अध्यक्ष, हिमांशु कांडपाल को उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर कांडपाल को सचिव तथा विमल कबडवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी में गौरव, कमल, भास्कर, गोपाल, चंद्रशेखर, हिमांशु पांडे, नीरज, कमल कंडवाल, तविंदर ऐठानी, गिरीश खोलिया, आमिर खान, वैभव दुर्गापाल, हर्षवर्धन और राजवर्धन को सदस्य बनाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नवयुवक मंगल दल गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं के संगठन से गांव में नई ऊर्जा और सकारात्मक माहौल बनेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


इस अवसर पर वार्ड सदस्य प्रकाश पांडे, भास्कर पांडे और भगवती कांडपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए उनसे गांव के विकास और युवाओं को एकजुट करने की उम्मीद की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119