खटीमा: ग्राम बग्घा चौवन के निवासियों ने भूमि मालिकाना हक की मांग उठाई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। ग्राम बग्घा चौवन में निवास कर रहे भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों, उनके आश्रितों व ग्रामीणों ने भूमि का मालिकाना हक देने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।


ज्ञापन में पूर्व सैनिकों ने बताया कि ग्राम बग्घा चौवन में वर्ष 1975 से भूतपूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक, अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तथा अन्य ग्रामीण वन ग्राम के रूप में निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें भूमि का मालिकाना हक नहीं मिल सका है। वर्तमान में यहां उनकी दूसरी और तीसरी पीढ़ी निवास कर रही है और खेती-बाड़ी कर जीवन यापन कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


उन्होंने बताया कि गांव में लगभग 350 परिवार सैनिक, पूर्व सैनिक एवं मृतक पूर्व सैनिकों के आश्रितों के हैं, जबकि अन्य परम्परागत वनवासी भी यहां रहते हैं। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, इंटर कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विद्युतीकरण, पेयजल समेत कई सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी अन्य गांवों की तरह मिल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि ग्राम बग्घा चौवन को एफआरए (वनाधिकार अधिनियम) या मलिन बस्ती अधिनियम 2016 के तहत भूमि का मालिकाना हक दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग उठाई कि 25 फरवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में बग्घा चौवन के मुद्दे को बिन्दुखत्ता की तर्ज पर शामिल कर समाधान किया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध


इस दौरान ग्राम प्रधान रमेश लाल सहित धर्म सिंह दसौनी, मोहन सिंह चुफाल, गंभीर सिंह चौहान, नंदन सिंह परिहार, भगत सिंह महरा, रविंद्र कन्याल, प्रकाश कोहली, आलम सिंह रावत, वीरेंद्र राय आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119