ताई की हत्या कर लूटा घर : भतीजा निकला कातिल -मफलर से घोंटकर की वारदात

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में बंद कमरे में मिली वृद्धा की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में किसी बाहरी व्यक्ति का नहीं, बल्कि खुद भतीजे का हाथ निकला। आरोपी ने चंद पैसों के लालच में अपनी ही ताई को मौत के घाट उतार दिया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 18 फरवरी की देर रात डायल 112 के जरिए सूचना मिली थी कि कॉलोनी स्थित एक मकान में 65 वर्षीय जानकी चंद पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित


घटनास्थल पर फील्ड यूनिट और आरएफएसएल कुमाऊं की टीम ने पहुंचकर फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। मृतका के पुत्र प्रेम चंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने कई पुलिस टीमें गठित कीं।


जांच के दौरान पुलिस ने 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान मृतका के भतीजे रवि चंद पुत्र स्व. जगदीश चंद निवासी आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड का नाम सामने आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


21 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हरियाणा के नांगल में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है और पैसों की जरूरत के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।


आरोपी ने बताया कि 17 फरवरी की शाम वह मफलर से मुंह ढककर ताई के घर पहुंचा, उनके साथ खाना खाया और मौका पाकर मफलर से मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी। संघर्ष के दौरान वृद्धा जमीन पर गिर गई और नाक-मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी ने अलमारी से पर्स लूट लिया, जिसमें नकदी और अन्य सामान था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस


शक से बचने के लिए आरोपी ने घर के बाहर ग्रिल में ताला लगाया और दरवाजे की कुंडी बंद कर फरार हो गया।


पुलिस अब आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए सामान की बरामदगी में जुटी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह, एसएसआई ललित मोहन रावल सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119