रुद्रपुर में सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवक की मौत -परिवार में मचा कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर । सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गांव में कीटनाशक दवाओं की दुकान चलाता था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


जानकारी के अनुसार, गांगी खस्सीबाग, झनकट निवासी 38 वर्षीय सुमित सिंह राना पुत्र मोले सिंह स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जसारी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


बताया जा रहा है कि सुमित दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई राजेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। झनकट चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119