उत्तराखंड…पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न –मारपीट व धमकी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मल्लीताल निवासी तमन्ना अली ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2025 में शादाब खान से हुई थी। आरोप है कि विवाह के करीब दो माह बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’

महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उन्हें परिवार से अलग-थलग रखने का प्रयास किया और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हाल ही में उनके साथ फिर मारपीट की गई, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई के साथ भी अभद्रता और हाथापाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मालदार दान सिंह बिष्ट की 62वीं पुण्यतिथि पर ऑनलाइन स्मृति व्याख्यान आयोजित

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद भी उन्हें अपेक्षित पुलिस सहायता नहीं मिली। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। महिला ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को दी गई अंतिम विदाई

कोतवाल राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119