उत्तराखंड…कोसी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, जेब से मिला लालकुआं-रामनगर ट्रेन टिकट, पहचान में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

रामनगर के नए बाईपास पुल के समीप कोसी नदी में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी गौरव मित्तल सुबह नए बाईपास पुल के पास टहलने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पुल के नीचे कोसी नदी में तैर रहे एक युवक के शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक ललित पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसकी जेब से सोमवार सुबह का लालकुआं-रामनगर रेलवे टिकट और तीन हजार रुपये से अधिक नकदी बरामद हुई है। पुलिस आसपास के थानों में मृतक की फोटो भेजकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शव को 72 घंटे तक सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा गया है। यदि इस दौरान पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119