दुःखद…स्कूटी के टायर में फंसी साड़ी, खाई में गिरने से महिला की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हैड़ाखान रोड पर पसोली के पास चलती स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से एक महिला और उसका पति 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब साढ़े तीन घंटे रेस्क्यू के बाद उन्हें खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को मूल बहेड़ी उत्तर प्रदेश और हाल देवीपुरा चोरगलिया निवासी अनीता (20) अपने पति किशन कश्यप के साथ स्कूटी से हैड़ाखान मंदिर के दर्शन के लिए गई थी। देर शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों हल्द्वानी लौट रहे थे। इस बीच पसोली के पास अनीता की साड़ी स्कूटी के टायर में फंस गई। साड़ी के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों खाई में जा गिरे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्कूटर सवार ने कार में टक्कर मारी, फिर नकली पिस्टल दिखाकर डराया

महिला करीब 70 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जबकि पति कुछ दूरी पर अटक गया। राहगीरों ने सड़क पर स्कूटी गिरी देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने रेस्क्यू कर पहले पति को बाहर निकाला। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे महिला को बाहर निकाला जा सका। घायल महिला को एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में पति को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी आठ माह पहले हुई थी। अनीता का पति किशन चोरगलिया क्षेत्र में पेंटर का काम करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बीडीसी बैठक में छाए बिजली पानी सड़क पेयजल के मुद्दे


पुलिस ने रेस्क्यू कर पति-पत्नी को बाहर निकाल दिया था। इसके बाद अस्पताल में भर्ती किया गया, यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।  – प्रमोद पाठक, एसओ काठगोदाम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119