दुखद! सिडकुल के कर्मचारी की करंट लगने से मौत
सितारगंज। सितारगंज में श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गयी। बालाजी एक्शन कंपनी के एचआर हेड उमेश त्यागी ने सिडकुल पुलिस चौकी को जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे कर्मचारी लल्लन सिंह यादव (56) पुत्र जखन सिंह यादव निवसी गाजीपुर पाइप फिटिंग कर रहे थे। पाइप अचानक 11 केवी लाइन को छू गया। करंट लगने से लल्लन सिंह यादव बेहोश हो गये। लल्लन सिंह को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसएसआई कवीन्द्र शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं। वह पत्नी व बच्चों के साथ वार्ड एक चिंतीमजरा में रहता था। उसका एक बेटा काशीपुर में काम करता है। जबकि दूसरा बेटा पढ़ाई करता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत
uttarakhand-ओवरटेक के दौरान पलटा ऑटो, बीकॉम छात्रा की मौत -अज्ञात चालक पर मुकदमा