हल्द्वानी में स्कूटी चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार -तीन चोरी की एक्टिवा स्कूटियां बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई तीन एक्टिवा स्कूटियां बरामद की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को श्री जेश बंसल पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी 17 गल्ला मंडी, रुद्रपुर (जनपद ऊधमसिंह नगर) ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके प्रतिष्ठान श्री बालाजी मोटर्स, रामपुर रोड हल्द्वानी से तीन एक्टिवा स्कूटियां चोरी हो गई हैं। इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 406/25 धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व सुरागरसी-पतारसी के आधार पर 14 दिसंबर 2025 को अभियुक्त हिमांशु पुत्र विनोद, निवासी जेके पुरम थाना मुखानी जनपद नैनीताल (मूल निवासी सी-426 नंदग्राम, थाना नंदग्राम, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), उम्र 23 वर्ष को हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई तीनों एक्टिवा स्कूटियां बरामद की गईं।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

बरामद स्कूटियां:

  1. सफेद रंग की एक्टिवा – चेसिस नं. ME4JK361LSD196505
  2. नीले रंग की एक्टिवा – चेसिस नं. ME4JK431JSG010119
  3. ग्रे रंग की एक्टिवा – चेसिस नं. ME4JK363DSW002651

गिरफ्तारी व बरामदगी टीम:

उप निरीक्षक मनोज कुमार, चौकी प्रभारी टीपी नगर

हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, कोतवाली हल्द्वानी

कांस्टेबल 958 सीपी अनिल टम्टा, कोतवाली हल्द्वानी

कांस्टेबल 606 युगल मिश्रा, कोतवाली हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119