सरयू में बहे 8 वर्षीय मासूम की तलाश दूसरे दिन भी जारी -पुलिस-एनडीआरएफ का युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में सरयू नदी के तेज बहाव में बह गए 8 वर्षीय मासूम की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और ड्रोन टीम संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मेहरा के निर्देश पर घटना के तुरंत बाद संयुक्त रेस्क्यू टीम का गठन किया गया। मंगलवार को टीम ने सरयू नदी के दोनों किनारों, डाउनस्ट्रीम क्षेत्र और अन्य संभावित स्थानों पर व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया। तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद जवान लगातार मैन्युअल सर्चिंग कर रहे हैं। साथ ही अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद से नदी और आसपास के दुर्गम इलाकों की भी बारीकी से निगरानी की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

रेस्क्यू अभियान में पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि बालक की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है और अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उसका पता नहीं चल जाता।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात

इस बीच बागेश्वर पुलिस ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि यदि बालक के संबंध में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि खोज अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119