उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

ऊधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र स्थित अरविंद नगर रतनफार्म में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अरविंद नगर निवासी आनंद अधिकारी की 18 वर्षीय पुत्री नेहा अधिकारी ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे और नेहा घर पर अकेली थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

इसी दौरान पास में रहने वाली उसकी ताई लक्ष्मी अधिकारी ने रसोईघर की ओर देखा तो नेहा छत की लकड़ी से चुनरी के सहारे लटकी हुई दिखाई दी। यह दृश्य देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से युवती को तत्काल फंदे से उतारकर उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

मृतका के पिता आनंद अधिकारी राजमिस्त्री हैं, जबकि माता कौशल्या अधिकारी खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। बड़ा भाई अमित अधिकारी रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर है और दूसरा भाई रोहित अधिकारी सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। परिवार की इकलौती बेटी की असमय मौत से घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119