अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रविवार देर रात्रि निकटवर्ती ग्राम महतोष के बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खानपुर नंबर एक निवासी 24 वर्षीय संजय पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार रविवार की रात ग्राम महतोष के बाजार आया हुआ था। देर रात वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 एएम 4701 से घर लौट रहा था। बाजार से कुछ दूरी आगे तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे संजय बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। संजय की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


बताया गया है कि मृतक संजय तीन भाइयों — मंगल, संजय और विष्णु — में मंझला था। उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो का विवाह हो चुका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119