उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित -21 फरवरी से शुरू होंगी लिखित परीक्षाएं

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। परिषद के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक राज्यभर के 1261 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।


परिषद के सभापति डॉ. मुकुल सती की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक संपन्न होने के बाद परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने मुख्यालय रामनगर में परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक संपन्न कराई जाएंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,16,121 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 1,12,679 तथा इंटरमीडिएट के 1,03,442 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।


हाईस्कूल में 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत, जबकि इंटरमीडिएट में 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए राज्यभर में 24 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए 156 संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं। अति संवेदनशील केंद्रों में हरिद्वार के 4, पिथौरागढ़ का 1 और अल्मोड़ा का 1 केंद्र शामिल है।


परिषद सचिव ने बताया कि परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दूरस्थ और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।
बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं, आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रोजेक्ट कार्य पूरे किए जाएंगे, जबकि मुख्य लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119