हरिद्वार में सड़क पर बवाल : मारपीट करती पांच महिलाएं हिरासत में -इलाके में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सार्वजनिक स्थान पर दो पक्षों की महिलाओं के बीच तीखा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट के बीच की है, जहां गश्त कर रही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया


पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू थीं, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा पैदा हो गया था। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए पांच महिलाओं को मौके से हिरासत में ले लिया।
घटना के चलते आसपास के इलाके में काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने सभी आरोपित महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस


पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119