हल्द्वानी में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, फंदे पर लटका मिला शव -गले के निशानों ने बढ़ाई रहस्य की परतें

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है, क्योंकि मृतक के गले पर मिले निशानों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


जानकारी के अनुसार बृज विहार निवासी 28 वर्षीय राज अरोरा का शव गुरुवार को उनके घर के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मृतक की रेलवे बाजार क्षेत्र में दुकान भी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


मामले पर जानकारी देते हुए अमित सैनी ने बताया कि युवक को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के गले पर कुछ निशान पाए गए हैं, जिसके चलते मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह संभावना भी जताई जा रही है कि फंदे में इस्तेमाल किए गए दुपट्टे की वजह से ये निशान बने हों।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119