टिहरी में आसमानी आफत: खेत में गिरी बिजली -दो महिलाएं बेहोश, कई भेड़-बकरियों के मरने की आशंका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से खेतों में काम कर रहीं दो महिलाएं बेहोश हो गईं, जबकि गांव की छानियों के पास कई भेड़-बकरियों के हताहत होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


जानकारी के अनुसार गांव निवासी रूपा देवी पत्नी जयवीर सिंह (25 वर्ष) और बबीता पुत्री शेर सिंह (23 वर्ष) खेतों में आलू रोपण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली खेतों के पास आ गिरी। बिजली गिरते ही दोनों महिलाएं मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाने के लिए रवाना किया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गांव की छानियों के समीप भी गिरी, जिससे वहां बंधी कई भेड़-बकरियों की मौत होने की आशंका है। हालांकि देर शाम तक पशुहानि का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आ सका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


अचानक हुई इस घटना से गेंवाली गांव सहित आसपास के क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119