देहरादून में सनसनी : NDA की तैयारी कर रहे नाबालिग छात्र की संदिग्ध मौत -CCTV में दिखा खौफनाक सच

खबर शेयर करें 👉


देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। झारखंड निवासी यह छात्र राजपुर रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहा था और पास के एक हॉस्टल में चार अन्य छात्रों के साथ रह रहा था।


जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह उसके साथी छात्र कोचिंग के लिए निकल गए थे, जबकि वह कमरे में अकेला था। करीब साढ़े आठ बजे एक छात्र जब कमरे में पहुंचा तो उसने उसे अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में हॉस्टल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


सूचना मिलते ही थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर छात्र द्वारा खौफनाक कदम उठाए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


पुलिस ने मृतक के साथियों से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि बीते तीन-चार दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। इस पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


थाना प्रभारी पीडी भट्ट के अनुसार, मामले की सभी एंगल से जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।


यह घटना छात्र समुदाय और अभिभावकों के बीच चिंता का विषय बन गई है। फिलहाल पूरा मामला रहस्य में घिरा हुआ है और सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119