काशीपुर में सनसनी: 15 साल की किशोरी रहस्यमय हालात में लापता -साथ रह रही महिला पर ले जाने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। कुंडा कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मच गया है। किशोरी की मां ने उसके साथ रह रही एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वही उसकी बेटी को अपने साथ ले गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री दो मई की दोपहर करीब दो बजे बिना किसी सूचना के घर से अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. बीपी जोशी


मां ने आशंका जताई है कि बैलजूड़ी निवासी एक महिला, जो उनके साथ रह रही थी, उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119