अब ‘जी हुजूरी’ खत्म: डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा फैसला—शिक्षकों की छुट्टियां होंगी एक क्लिक पर मंजूर
देहरादून। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा विभाग में अब अवकाश प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कार्मिकों को छुट्टी के लिए न तो कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही अधिकारियों की औपचारिकताओं से गुजरना होगा। सरकार जल्द ही विद्या समीक्षा केन्द्र के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अवकाश प्रबंधन मॉड्यूल जोड़ने जा रही है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत शिक्षक कहीं से भी, कभी भी ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे और स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया भी डिजिटल माध्यम से समयबद्ध तरीके से पूरी होगी।
सरकार का दावा है कि इस कदम से विभाग में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही अवकाश से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित रहेंगे, जिससे भविष्य में प्रशासनिक विवाद या असुविधा की संभावना कम होगी।
नई प्रणाली के तहत शिक्षक आकस्मिक, ऐच्छिक, अर्जित, चिकित्सा, मातृत्व और बाल्य देखभाल जैसे सभी प्रकार के अवकाश ऑनलाइन ले सकेंगे। विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं कि इस व्यवस्था को जल्द लागू किया जाए।
सरकार का कहना है कि यह पहल शिक्षा विभाग को पूरी तरह ई-गवर्नेंस आधारित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद