स्मैक तस्करों का दुस्साहस : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पर पथराव व फायरिंग, सिपाही घायल

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिस टीमों पर सरेआम जानलेवा हमले से भी नहीं हिचक रहे। इसका ताजा उदाहरण रविवार शाम उस समय देखने को मिला, जब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम पर स्मैक तस्करों ने पथराव और फायरिंग कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एएनटीएफ को सूचना मिली कि वार्ड सुभाष कॉलोनी की घनी आबादी वाली गली में कल्लू नामक व्यक्ति का बेटा भारी मात्रा में स्मैक की खेप खपाने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ के पांच जवान मौके पर पहुंचे और संकरी गली में स्थित मकान पर दबिश दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


बताया गया है कि दबिश के दौरान टीम ने आरोपी के पास से स्मैक की कई पुड़िया बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया। जैसे ही टीम आरोपी को लेकर बाहर निकलने लगी, वैसे ही आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों ने अचानक पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग भी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


पथराव में एएनटीएफ के सिपाही भुवन पांडे के सिर पर ईंट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। साथी जवानों ने किसी तरह पथराव के बीच से घायल सिपाही को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सिपाही की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


हमलावरों के दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पथराव के दौरान आरोपी को छुड़ाकर फरार कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ प्रशांत कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी और बाजार चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।
पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119