दरांती से खुद का गला काटने की कोशिश, पीरूमदारा में सनसनी -युवक गंभीर, हायर सेंटर रेफर
रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने दरांती से खुद का गला काटने की कोशिश कर सनसनी फैला दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। डायल 112 पर सूचना मिली कि एक युवक ने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि धर्मपुर आलिया, पीरूमदारा निवासी प्रदीप सिंह रावत ने अपने घर के आंगन में दरांती से खुद का गला काटने का प्रयास किया।
घटना के समय उसकी मां गोदम्बरी देवी घर के अंदर मौजूद थीं। जैसे ही उन्होंने बाहर आकर देखा, उनका बेटा खून से लथपथ हालत में यह खौफनाक कदम उठा रहा था। मां ने तुरंत शोर मचाया और छोटे बेटे दीपक रावत को बुलाया। दोनों ने मिलकर किसी तरह युवक के हाथ से दरांती छीनी, लेकिन इसके बाद युवक वहां से भागकर पास के खेत में जाकर लेट गया।
पुलिस के मौके पर पहुंचने तक युवक खेत में गंभीर हालत में पड़ा मिला, जबकि उसकी मां उसके पास बैठी हुई थी। परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी है और पिछले कुछ दिनों से उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। वह बार-बार कह रहा था कि उस पर किसी भूत-प्रेत का साया है, जिससे परिवार भी चिंतित था।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और मानसिक स्वास्थ्य तथा नशे की बढ़ती समस्या को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा