खटीमा में भीषण सड़क हादसा : कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत
खटीमा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे वार्ड नंबर 13 खटीमा निवासी नावेद खान (29) पुत्र बाबू खान और नमन (26) पुत्र सुरेन्द्र कुमार बाइक से टनकपुर से खटीमा लौट रहे थे। इसी दौरान बनबसा-चकरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने जंगल के बीच जगबुढ़ा पुल से कुछ दूरी पर सामने से आ रही कार और बाइक के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा और चकरपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया गया।
अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. आकांक्षा ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार और बाइक को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया और चौकी में खड़ा करा दिया। चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी