हल्द्वानी में सनसनीखेज हत्या का खुलासा -चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार
-आर्थिक तंगी और बीमारी बना हत्या की वजह, बड़े भाई ने लोटे से किया हमला
हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या का नैनीताल पुलिस ने 4 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त स्टील का लोटा भी बरामद किया है।
कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज तहरीर के अनुसार, 3 फरवरी की रात करीब 11 बजे संदीप जायसवाल ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल के साथ मारपीट की। हमले में सोनू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल खुलासे और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी संदीप जायसवाल को मात्र 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 32 बोर की रिवॉल्वर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका छोटा भाई लंबे समय से बीमार था। आर्थिक तंगी के कारण इलाज में परेशानी हो रही थी। घटना वाली रात उसने शराब के नशे में गुस्से में आकर भाई के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी पूर्व में भी एक मामले में जमानत पर चल रहा था।
पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर, उपनिरीक्षक रविंद्र राणा, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर