बिग ब्रेकिंग : हल्द्वानी में रिश्तों का खून –बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

खबर शेयर करें 👉

-पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, घर में बंद कर परिजनों को दी जान से मारने की धमकी — आरोपी 32 बोर तमंचे के साथ गिरफ्तार


हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने इंसानियत और भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। मामूली पारिवारिक विवाद में एक बड़े भाई ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।


पुलिस के अनुसार, राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल पुत्र स्व. लल्लन प्रसाद जायसवाल मंगलवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचा। घर आते ही उसने अपने छोटे भाई 42 वर्षीय सोनू जायसवाल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि संदीप ने पास में पड़ा स्टील का लौटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे तखत पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


घटना के दौरान घर में मौजूद परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए कमरे में बंद कर दिया। परिजनों का आरोप है कि संदीप लगातार सोनू को पीटता रहा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पीछे के रास्ते से फरार हो चुका था। गंभीर हालत में सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास से 32 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


परिजनों का कहना है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे परिवार पहले से दहशत में था। घटना के बाद बरेली रोड क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है। लोग इस नृशंस वारदात से स्तब्ध हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119