उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल में सात दिवसीय योग शिविर जारी -स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के योग क्लब एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘सबके लिए योग’ विषय पर आयोजित सात दिवसीय योग कार्यक्रम का सफल संचालन जारी है। 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तीसरे दिन शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। यह पहल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सप्ताहव्यापी योग अभियान के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

योग सत्रों का संचालन राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक (एनआईएस) एवं अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी मोना सिंह तथा राष्ट्रीय योग कोच अंजू रानी द्वारा किया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान, श्वास नियंत्रण तथा तनाव प्रबंधन की प्रभावी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही उन्होंने योग के वैज्ञानिक महत्व, शारीरिक क्षमता बढ़ाने, मानसिक एकाग्रता विकसित करने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लाभों पर भी विस्तार से जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा- 12वीं बार निर्विरोध जीते

सप्ताहभर चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभागी नियमित रूप से सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं जीवनशैली से जुड़े योग अभ्यास करेंगे। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग अभ्यास न केवल शारीरिक रोगों से बचाव में सहायक है, बल्कि मानसिक तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासन विकसित करने और कार्यक्षमता में वृद्धि करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक

विश्वविद्यालय का मानना है कि इस सात दिवसीय योग कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागी समग्र स्वास्थ्य में योग के महत्व को समझेंगे और इसे अपने दैनिक जीवन का स्थायी हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित होंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119