अल्मोड़ा में वाहन चेकिंग अभियान: रेट्रो साइलेंसर वाली तीन बाइक सीज -काली फिल्म लगी कार पर चालान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन मोटरसाइकिलों को सीज किया, जबकि काली फिल्म लगी एक कार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई।


चेकिंग के दौरान एक थार वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगी पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही काली फिल्म हटवाकर चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


वहीं तीन मोटरसाइकिलों में रेट्रो साइलेंसर लगे पाए गए, जिनसे तेज आवाज उत्पन्न हो रही थी। इससे आम लोगों को असुविधा होने के साथ सार्वजनिक शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। पुलिस ने संबंधित चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीनों मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन न करें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119