बारात में छींटाकशी बनी बवाल, मारपीट में युवती घायल -छह नामजद पर मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव धारीवाला में बारात के दौरान छींटाकशी को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।


पुलिस के अनुसार गांव धारीवाला में आई बारात के दौरान बारातियों और गांव के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


धारीवाला निवासी धर्मवीर पुत्र कालीराम की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में राजकुमार पुत्र प्रीतम, अंकुल पुत्र तेजूराम, हिमांशु पुत्र साधुराम, सचिन पुत्र नीरज निवासी ग्राम शिवगढ़ तथा अंकित पुत्र सोम और राजकुमार पुत्र जगवीर निवासी ग्राम धारीवाला शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपियों ने एकजुट होकर वादी और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान वादी की बेटी के सिर पर ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119