नेशनल हाईवे निर्माण के नाम पर आरक्षित वन भूमि से अवैध खनन का आरोप, छह डंपर सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। नेशनल हाईवे निर्माण में लगी कंपनी पर आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध मिट्टी खनन का गंभीर आरोप सामने आया है। कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने कंपनी के छह डंपरों को सीज कर वन चौकी में खड़ा करा दिया है। अब मामले में अवैध खनन स्थल की संयुक्त पैमाइश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


आरोप है कि बैगुल नदी पुल के समीप नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी आरसीएल द्वारा आरक्षित वन भूमि से अवैध रूप से मिट्टी का उठान किया गया। सूचना मिलने पर बाराकोली रेंजर कैलाश गुणवंत वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।


प्राथमिक जांच में वन विभाग की टीम को वन भूमि से मिट्टी खनन के साक्ष्य मिले, जिसके बाद मौके पर मिट्टी ले जा रहे छह डंपरों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे निर्माण की आड़ में लंबे समय से मिट्टी का अवैध कारोबार किया जा रहा है। वहीं वन विभाग ने अवैध खनन स्थल की पैमाइश के लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया है। संयुक्त पैमाइश के बाद भूमि के वास्तविक स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


इधर, हाईवे निर्माण कंपनी आरसीएल के जावेद खान ने बताया कि इस मामले में डीएफओ से बातचीत की गई है। वहीं रेंजर कैलाश गुणवंत ने बताया कि दोबारा पैमाइश के लिए आरसीएल के अधिकारी उच्चाधिकारियों से मिले हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119