दुष्कर्म की कोशिश नाकाम युवक ने युवती के घर पर किया हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। असफल होने पर आरोपी युवक युवती के घर जा पहुंचा और वहां हंगामा करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपनी तहरीर में बताया कि जवाहर नगर निवासी मोहसिन नामक युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोपी लगातार फोन कर युवती पर मिलने का दबाव बनाता था और आते-जाते छींटाकशी भी करता था। पीड़िता ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


आरोप है कि युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद बीते मंगलवार को वह युवती के घर के बाहर पहुंच गया और हंगामा शुरू कर दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119