फ्रिज के नीचे गई गेंद बनी मौत का कारण -करंट लगने से एक साल के मासूम की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बच्चे को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जवाहर नगर टनकपुर रोड निवासी सुब्हान का एक साल का बेटा हस्सान घर के अंदर खेल रहा था। खेलते समय उसकी गेंद फ्रिज के नीचे चली गई। गेंद निकालने के लिए जैसे ही मासूम ने फ्रिज के नीचे हाथ डाला, उसे तेज करंट लग गया। करंट लगते ही बच्चा अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।
परिजन आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं, जिसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद