लालकुआं में 54 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 54 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, एसपी सिटी मनोज कत्याल व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम ने 27 फरवरी को गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


गिरफ्तार आरोपी लाल सिंह (80 वर्ष) निवासी जयपुर बीसा, हल्दूचौड़, लालकुआं के कब्जे से कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तारी टीम:
कुबेर राणा, तरुण मेहता, प्रहलाद सिंह, गणेश गिरी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119