हल्द्वानी में चेन स्नेचिंग का खुलासा, शातिर झपट्टा मार गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बीते दिनों टीपी नगर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने झपटी गई सोने की कान की बाली बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते गुरुवार को हरिपुर जमन निवासी नरमा पत्नी रोयल ने तहरीर दी थी कि एक अज्ञात युवक उनकी कान की बाली छीनकर फरार हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर एक संदिग्ध युवक की पहचान की गई। तत्पश्चात पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से झपटी गई सोने की कान की बाली बरामद कर ली गई।


गिरफ्तार युवक ने अपना नाम बृजेश कुमार पुत्र श्रीपाल शर्मा निवासी रमापुर अपर, तिलहर (शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी एक शातिर झपट्टा मार है, जिसके खिलाफ शाहजहांपुर में दो और बरेली में एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


इस कार्रवाई में टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार के साथ हेड कांस्टेबल इसरार अली, कांस्टेबल अनिल कुमार, दिनेश नगरकोटी और अनिल गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119